HNN Shortsउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहोम
गृहमंत्री अमित शाह ने शाकुंभरी विश्वविद्यालय की रखी नींव
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां शाकुभरी विश्वविद्यालय की नींव रखी। इस कार्यक्रम में उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। साथ ही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हूए सीएम योगी आदित्य नाथ ने कहा कि वहां विकास के लिए जगह नहीं होगी जहां जातीवाद, वंशवाद और परिवारवाद इस पर हावी नहीं होगो।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपनी हाथ की कला, औद्योगिक गतिविधियों के जाना जाने वाला सहारनपुर इस विश्व विद्यालय की मांग काफी समय पहले से कर रहा था लेकिन इससे पहले की सरकार ने इनकी मांगे पूरी नहीं की हैं। लेकिन बीजेपी सरकार ने सहारनपुर शहर को विश्व विद्यालय उपहार के रुप में दिया है। इस विश्व विद्यालय को बनाने में करीब 92 करोड़ लागत राशि सरकार ने इसे बनाने के लिए दिए हैं।
यह भी पढ़ें- ऊधमसिंह नगर दौरे पर मुख्यमंत्री ने जिले को दी कई सौगात
सहारनपुर में विश्व विद्यालय की स्थापना होने से छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुल गये हैं इसके साथ चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी को भी इस कॉलेज को खुलने से राहत मिली है।
आरती राणा



