HNN Shortsराजनीतिराष्ट्रीयहोम
परेड ग्राउंड में एक किमी परिधि के 45 स्कूलों में अवकाश घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परेड ग्राउंड की जनसभा में सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ग्राउंड से एक किमी. तक के दायरे वाले 45 विद्यालयों में आज का एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। इन 45 स्कूलों में भले ही अवकाश दे दिया हो लेकिन इनमें होने वाली परीक्षाओं के लिए कोई अवकाश नहीं है, परीक्षाएं अपने निर्धारित समय से ही पूरी करायी जाएंगी। परेड ग्राउंड के पास के स्कूलों में आज सीबीएसई 10 वीं का गणित टर्म का पेपर तथा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का समूह ग भर्ती की परीक्षा होनी निश्चित की गयी है।



