HNN Shortsउत्तराखंड
यहां वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, एक घायल

SDRF टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रस्सी की सहायता से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंचे और उसमें फंसे घायल व्यक्ति को वाहन से निकालकर मुख्य मार्ग तक लेकर आए और उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया दिया।
घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था कि तभी अचानक जवाड़ी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घायल व्यक्ति ने बताया कि वाहन में वह दो आदमी सवार थे और हम दोनों ही ग्राम सुमाड़ी रुद्रप्रयाग के निवासी है।
दूसरा घायल व्यक्ति अभी लापता है। SDRF टीम द्वारा लापता व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है।
घायल का विवरण:– रवि राणा उम्र 39 वर्ष
लापता व्यक्ति:- प्रमोद जगवाण, उम्र 35 वर्ष



