HNN Shortsउत्तराखंड
यहां ढाबे पर खाने के पैसे मांगना संचालक को पड़ा भारी! -पढ़ें क्या है पूरा मामला
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में लड़ाई झगड़े एवं चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लोगों को पीटते नजर आ रहे हैं चाहे वो कोतवाली चौराहा हो या फिर क्षेत्र के होटल ढाबे बदमाशों में पुलिस का कोई खोफ नहीं है वही क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर स्थानीय पुलिस ने अपनी आंखें मूंद रखी है।

*प्रतिदिन बढ़ती जा रही है घटाएं*

*होटल और ढाबों पर मिल रही है शराब*
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अधिकतर संचालित होटल, ढाबों एवं ठेलों पर बड़ी आसानी से अवैध शराब मुहैया हो रही है ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं है लेकिन सूत्रों की माने तो स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को शराब के ठेकेदार द्वारा कार्यवाही नहीं करने के माहवार लिफाफे मिलते है लेकिन वहीं दूसरी और प्रशासनिक अधिकारी लिफाफों के चक्कर में प्रदेश सरकार को राजस्व हानि पहुंचा रहे है ऐसे में ढाबों, होटलों पर ना तो प्रशासन अवैध शराब पकड़ने जाता है और न ही अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोई कदम उठा रहा है स्थानीय प्रशासन तो बस अपनी कुंभकर्णीय नींद में सोया हुआ है जिसके चलते होटल ढाबों पर शराब की बिक्री जा रही है।