होमराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोविड टीकाकरण के एक साल पूरा होने पर स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई

कोरोना के खिलाफ देशभर में चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण अभियान को आज एक साल पूरा हो गया है इस पूरे एक साल के दौरान कोविड टीके की करीब 156.76 करोड़ डोज लोगों को लगाई जा चुकी हैं। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड टीकाकरण अभियान को दुनिया में सबसे सफल अभियान बताते हुए पीएम मोदी की प्रशंसा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को 1 साल पूरा हो गया है पीएम मोदी के नेतृत्व में शुरु हुआ यह अभियान सबके प्रयास के साथ आज दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान है इसके साथ ही मंडाविया ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी।

एक साल पूरा होने पर जारी होगा डाक टिकट

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक करीब 20 प्रतिशत वयस्क आबादी को कम से कम एक पहली खुराक मिल गई है जबकि करीब 68 प्रतिशत का कोविड टीकाकरण पूर्ण हो चुका है केंद्र टीकाकरण अभियान का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आज दोपहर को एक डाक टिकट जारी करेगा। यह भी पढ़ें-विधानसभा चुनाव के लिए गंगोत्री में पहली बनेगा मतदान केंद्र

सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई गई थी वैक्सीन

यह अभियान पिछले साल 16 जनवरी से शुरु हुआ था जब पहले चरण मे स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीके की डोज दी गई थी इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण दो फरवरी से शुरु हुआ था कोविड टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरु हुआ था जिसमें 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और 45 साल से अधिक उम्र के उन लोगो को कोविड वैक्सीन लगाई गई थी जिन्हें कोई गंभीर बीमारियां नहीं थी। कोविड टीकाकरण के अगले अभियान में 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण एक अप्रैल से शुरु हुआ था जिसमें सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के कोविड टीकाकरण की अनुमति देकर अभियान का दायरा एक मई 2021 से और बढ़ा दिया था इसके बाद 15 से 18 साल के किशोर किशोरियोंप के लिए कोविड टीकाकरण अभियान का अगला चरण इस साल तीन जनवरी से शुरु हो गया था। आरती राणा

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button