उत्तराखंड
श्रद्धालुओं के प्रति रखें अतिथि देवो भव: की भावना: अभिनव कुमार
डीजीपी ने बदरीनाथ धाम और आसपास के स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

डीजीपी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस आपकी यात्रा को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तत्पर है, कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व यात्रा पर न आएं। उत्तराखण्ड पुलिस चारधाम यात्रा के लिए आ रहे सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। धामों में भीड़ के अत्याधिक दबाव के कारण वाहनों को विभिन्न जगहों पर रोका जा रहा है।
इस यात्रा को यादगार और शांतिपूर्ण बनाने में उत्तराखण्ड पुलिस का सहयोग करे, इस दौरान चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीजन ड्यूटी में नियुक्त जनपद व बाहरी जनपदों से आये पुलिस बल के ठहरने हेतु आवासीय बैरिक, बिजली, पानी, शौचालयों की व्यवस्थाओं का भैतिक निरीक्षण किया गया।
श्री बद्रीनाध धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के कारण यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सम्बन्धित निर्माण इकाई से समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु निर्देशित किया गया।



