HNN Shortsउत्तराखंड
3 साल की बच्ची को आंगन से उठा ले गया गुलदार, क्षेत्र में दहशत का माहौल

गुरुवार को बच्छणस्यूँ पट्टी के गहड़ खाल में सायं के करीब 6.30 बजे विनोद कोहली की 3 साल की बच्ची मिस्टी अपनी दादी के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाये गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। गुलदार के बच्ची को आंगन से उठाने के बाद दादी जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर मचने के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आए। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और गुलदार की ढूंढ खोज की जा रही है।



