उत्तराखंड
श्री बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा पर्व
श्री बदरीश पंडा पंचायत एवं बदरीश युवा पुरोहित संगठन के द्वारा गंगा दशहरे के अवसर पर पूजा- अर्चना एवं गंगा आरती

बदरीनाथ धाम में गंगा पूजन में हजारों देश- विदेश से आये तीर्थयात्री भी शामिल हुए पूजा अर्चना आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि सैकड़ो वर्षों पूर्व से श्री बदरीनाथ धाम तपस्यारत ऋषि- मुनियों द्वारा गंगा जी का पूजन किया जाता रहा है। बदरीनाथ में भगवती माई, बाबा नीमकरोली महाराज, आदि भी बदरीनाथ धाम में रहे तथा गंगा आरती उनके सानिध्य में संपन्न होती रही।
कार्यक्रम में बदरीनाथ धाम के नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट ने भी विचार व्यक्त किये। पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी तथा उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर ने गंगा दशहरा की बधाई दी तथा सभी तीर्थयात्रियों, तीर्थपुरोहितों एवं श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति का आभार जताया।
इस अवसर पर मंदिर समिति पूर्व सदस्य आचार्य नरेशानंद नौटियाल, बदरीनाथ प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, तीर्थ पुरोहित प्रभाकर बाबुलकर, श्री बदरीश पंडा पंचायत के सचिव रजनीश मोतीवाल,सह सचिव राजेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया सदस्य प्रदीप भट्ट,अजय बंदोलिया, तीर्थपुरोहित महा पंचायत के महामंत्री डा. बृजेश सती, ब्रह्मकपाल तीर्थपुरोहित स़गठन अध्यक्ष उमेश सती, विवेक थपलियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन के पदाधिकारी एवं तीर्थयात्री मौजूद रहे।



