HNN Shortsउत्तराखंडराजनीति
उत्तराखंड पूर्व सीएम हरीश रावत ने की तीन नई घोषणाएं
हरीश रावत के घोषणाएं निम्न है-

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके है चुनाव के संपन्न होते ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घोषणाओं का पिटारा ही खोल दिया है, हाल ही में हरीश रावत के एक बयान ने सोशल मीडिया में हलचल मचा के रखी है। हरीश रावत ने हाल ही में बयान दिया कि यदि वह सीएम नहीं बने तो घर पर बैठ जाएंगे। बयान के साथ ही हरीश रावत उत्तराखंड वासियों के लिए खूब घोषणाएं भी कर रहे है।
- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घोषणा की है कि मंगलगीत गाने वाली महिलाओं को कांग्रेस सरकार बनने पर 1800 रु. पेंशन के तौर पर दिए जाएंगे। महिलाओं के लिए कांग्रेस सरकार की तरफ से पूर्व सीएम ने घोषणा की है।
- हरीश रावत ने घसियारी सम्मान पेंशन योजना को शुरु करने की घोषणा भी की है। पूर्व सीएम ने घोषणा की है कांग्रेस सरकार बनने पर घसियारी योजना के तहत घसियारी महिलाओं को 500 रु. की सम्मान राशि प्रतिमाह पेंशन के तौर पर दी जाएगी।



