HNN Shortsउत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरहोम
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की नजदीकी के चलते जहां चार दिन पहले भाजपा से निष्कासित हो चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी की राह आसान नहीं लग रही थी, वहीं आज पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए है।
यह भी पढ़ें-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज से शुरु होगी नामांकन प्रक्रिया
कांग्रेस प्रदेश अभियान चुनाव समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने किया हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधु अनुकृति का कांग्रेस पार्टी में स्वागत। हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी के स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरिश रावत व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे।
सिमरन बिंजोला



