breaking newsUncategorizedबड़ी खबरबॉलीवुडसामाजिकहोम
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन, 42 दिन लड़ी जिंदगी और मौत की जंग 58 की उम्र में ली अंतिम सांस
राजू श्रीवास्तव का 58 की उम्र में हुआ निधन

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव कॉमेडी के दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय और इंडिया के बेस्ट कॉमेडियन में से एक थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हई थी। पहले उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। लेकिन हालात में सुधार ना होने के कारण बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। 42 दिन जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद बुधवार को उनका निधन हो गया। सबको हंसाने और खुश कर देने वाले राजू श्रीवास्तव सब को रूलाकर इस दुनिया से चले गए।



