HNN Shortsराष्ट्रीय
संक्रमित यात्री का प्रवेश देश के लिए हो सकता है नुकसानदेह
नए वैरिएंट कि एंट्री पर लगानी होगी रोक

कोरोना के एक नए वैरिएंट के आने से कई देशों कि मुश्किलों को बढ़ा दिया है। जिसके चलते भारत कि भी चंता कारण बन गया है। ऐसे समय में कोविड-19 मामलों में वृद्धि वाले देशों से भारत आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।
बता दें कि प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उनका कहना था कि देश कोविड पर नियंत्रण पा रहा है। ऐसे समय में कोराना के नए वैरिएंट कि भारत में एंट्री प्रतिबंध करने के लिए आवश्यक निर्णय लेने कि जरुरत है। उन्होनें आगे कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन से प्रभावित क्षेत्रें में यात्रा पर यूरोपीय यूनियन समेत कई देशों ने रोक लगा दी है। साथ ही भारत में भी इन क्षेत्रों कि उड़ानो पर प्रतिबंध लगाया जाए। यदि इसमें देरी होती है तो किसी ओमीक्रोन संक्रमित व्यक्ति का भारत में अगमन नुकसानदेह हो सकता है।



