
आगरा में पुलिस को दो बदमाशों से मुठभेड़ में कामयाबी मिली है। वजीरापुर से एनएच-2 की तरफ लूट के इरादे से निकले शातिर बदमाशों की सूचना हरीपर्वत थाना के एसओजी तथा सीआईडब्ल्यू कि टीम को बीती रात को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर एसएसपी ने एक पुलिस टीम से आने-जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कराई।
पालीवाल पार्क तिराहे पर चेकिंग के दौरान सामने से आती बुलेट मोटरसाइकिल को रोकने के दौरान उस पर सवार दोनो युवकों ने बाइक मोड़कर विश्वविद्यालय की ओर भागने लगे। पुलिस टीम के ओवरटेक करके दोनों ओर से घेरने पर दोनों युवक बाइक छोड़कर जंगल की तरफ फायरिंग करते हुए भागने लगे।
यह भी पढ़ें- पहाड़ो की रानी मसूरी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बाजारों में दिखी रोनक