
पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग के जोर पकड़ने के बीच आज चुनाव आयोग की बैठक होने वाली है निर्वाचन आयोग आज होने वाली बैठक मे पंजाब के सियासी दलों की उस मांग पर विचार करेगा जिसमें उन्होने गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को प्रस्तावित मतदान को टालने का अनुरोध किया है पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने निर्वाचन आयोग से रविदास जयंती के मद्देनजर मतदान को छह दिन के लिए टालने का अनुरोध किया है एक चरण में प्रस्तावित मतदान को टालने के लिए इसी तरह का अनुरोध भाजपा और बसपा सहित अन्य पार्टियों ने भी किया है।
लाखों श्रध्दालु रविदास जयंती को मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाते हैं तो राजनीतिक पार्टियों का मानना है कि वह इसकी वजह से मतदान नहीं कर पाएंगे इस साल गुरु रविदास की जयंती 16 फरवरी को पड़ रही है जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग इस मांग पर आज चर्चा करेगा जिसके बाद चुनाव आयोग की ओर से कोई ऐलान भी संभव है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण दर पहुंची 21 प्रतिशत के पार