उत्तराखंड
बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.6 रही भूकंप की तीव्रता
बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जिला आपदा प्रबंधन के मुताबिक भूकंप का केन्द्र पिथौरागढ़ जिले में था। पिथौरागढ़ में भूकंप का केन्द्र मुनस्यारी तहसील के तेजम में था। रिएक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। जबकि गहराई 5 किलोमीटर थी। भूकंप के कारण अब तक जान माल के हानि की जानकारी नहीं है।