Uncategorizedउत्तराखंड

हर्षल फाउंडेशन की ओर से दून हस्तशिल्प बाजार 24 व 25 मई को : रमा गोयल

चालीस से अधिक महिला उद्यमी हस्तशिप बाजार में ले रहीं हैं भाग

देहरादून। हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉक्टर रमा गोयल ने हर्षल फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय दून हस्तशिल्प बाजार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 24 व 25 मई को उत्तराखण्ड की महिला उद्यमियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से दो दिन की एग्जीबिशन का आयोजन जीएमएस रोड स्थित एफोटेल होटल में किया जा रहा है।
इस बाजार का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को बाजार से जोड़ना एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। इस बाजार में 40 से अधिक महिला उद्यमी भाग ले रहीं हैं।  उनके उत्पादों की रेनज भी काफी आकर्षक है।  जिसमे डिजाइनर साडी एवं सूट, होम प्रोडक्ट,  मसाले,  अचार, हाथ से बने डेकोरेशन पीस, ज्वेलरी,  पौधे, और अन्य कई आकर्षक चीजे शामिल है।
इस बाजार के अंतर्गत कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।  जिसमें महिलाओं का फैशन शो,  बच्चों की फैशन परेड एवं ड्राइंग कॉम्पिटिशन उत्तराखंड के लोक नृत्य आदि शामिल रहेंगे।
हर्षल फाउंडेशन का इस दिशा में यह तीसरा प्रयास है।  पहले 2 प्रयासों के परिणाम व अनुभव काफी सुखद रहे।  कई महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button