HNN Shortsउत्तराखंडबड़ी खबरराष्ट्रीयसामाजिक
डोईवाला :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साथ होली पर्व की धूम
Doiwala: Holi festival celebrated with International Women's Day

Doiwala: Holi festival celebrated with International Women’s Day
डोईवाला से आशीष यादव : डोईवाला विधानसभा अंतर्गत लालतप्पड़ में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह। जिसमें कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम साईं राम संगठन के बैनर तले आयोजित हुआ।
8 मार्च विश्व महिला के उपलक्ष्य में पूरे देश व प्रदेश में विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है और होली पर्व की धूम भी चारो ओर दिखाई दे रही है।
डोईवाला के लालतप्पड़ में साईं राम संगठन के बेनर तले होली मिलन समारोह व विश्व महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम आयोजक रेनू चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी किसी से कम नहीं है घर के कार्यों से लेकर महिलाएं आसमान में जहाज उड़ा रही हैं और महिलाओं के सम्मान में रविवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषिकेश कविता साह ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
भाजपा सरकार में भी महिलाओं के सम्मान में कई योजनायें संचालित की जा रही हैं जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है।