उत्तराखंड
डीएम ने स्पोर्टस कॉलेज में लिया मतगणना तैयारियों का जायजा
मतगणना की समुचित व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश केे अनुरूप संपादित करने के निर्देश

उन्होंने निर्देशित किया कि मतगणना स्थल पर मूलभूत सुविधा पेयजल, विद्युत की निर्बाद व्यवस्था के साथ ही शौचालय, साफ-सफाई आदि समुचित व्यवस्थाएं सुगम बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण करते हुए मगणना तैयारियों की व्यवस्था देखी। इस दौरान जिलाधिकारी ने मीडिया सेन्टर का निरीक्षण करते हुए नोडल मीडिया/सहायक निदेशक सूचना को मीडिया सेन्टर में व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, अधि0अभि0 लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, अधि0अभि0 विद्युत गौरव सकलानी, अधि0अभि लोनिवि कपिल कुमार, सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।



