उत्तराखंड
डीएम ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया
भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने नगर मजिस्टेªट देहरादून को निर्देश दिए कि मतगणना से सम्बन्धित सूचना एंव शिकायतों हेतु 72 घंटे पूर्व कन्ट्रोलरूम (हेल्पलाईन न0 1950) स्थापित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला कार्यालय परिसर देहरादून में पूर्व से स्थापित निर्वाचन कन्ट्रोलरूम का उपयोग करें तथा समस्त व्यवस्थाएं करते हुए निर्वाचन कन्ट्रोलरूम को क्रियाशील करें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, एआरओ चकराता योगेश कुमार मेहर, एआरओ विकासनगर विनोद कुमार, एआरओ सहससपुर स्मृति परमार, एआरओ, धर्मपुर शेलेन्द्र सिंह नेगी, एआरओ रायपुर हरगिरि, एआरओ राजपुर गोपाल राम बिनवाल, एआरओ मसूरी दीपक सैनी, एआरओ डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, एआरओ ऋषिकेश कुमकुम जोशी, निदेशक ग्राम्य विकासनगर विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि जितेन्द्र कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि कपिल सिंह, अधि0अभि0 विद्युत गौरव सकलानी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।



