उत्तराखंड
वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण
पार्क में रंगरोगन के साथ चाराें ओर लगायी जा रही हैं लाईट

इस अवसर उपजिला मजिस्ट्रेट सदर आशीष कुमार मिश्रा, अधिशाषी अभियंता जल निगम आरएस धर्मशक्तू,सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग नीरज औली उपस्थित थे।
निर्माणाधीन चिल्ड्रन का भी किया निरीक्षण
डिग्री कॉलेज के पास निर्माणाधीन चिल्ड्रन पार्क, मेडिटेशन एरिया, ओपन जिम आदि निर्माणाधीन कार्यों का जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान डिग्री कॉलेज के पास चिल्ड्रन पार्क, मेडिटेशन एरिया, व ओपन जिम के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता आरडब्लूडी को निर्देश दिए कि वे पार्क से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक करते हुए अवशेष कार्यों मे तेज़ी लाते हुए पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण मे जिला मजिस्ट्रेट सदर आशीष कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद जोशी, सहायक अभियंता आर डब्लू डी नीरज ओली व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।



