दिवाली पर्वबॉलीवुड

Diwali 2025: शाहरुख खान की 5 सुपरहिट फिल्में जो दिवाली पर हुईं रिलीज

Diwali 2025: शाहरुख खान की कई फिल्में तो दिवाली पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आइए जानते हैं शाहरुख खान की वो 5 फिल्में जो दिवाली पर रिलीज हुईं और सुपरहिट रहीं।

Diwali 2025: दिवाली का त्योहार भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह मौका सिर्फ पटाखों और रोशनी का नहीं होता, बल्कि बॉलीवुड के लिए भी खास होता है। दिवाली पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, और शाहरुख खान की कई फिल्में तो इस दिन ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आइए जानते हैं शाहरुख खान की वो 5 फिल्में जो दिवाली पर रिलीज हुईं और सुपरहिट रहीं।

1. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)

शाहरुख और काजोल की यह रोमांटिक फिल्म दिवाली के दिन रिलीज हुई थी और आज भी लोगों की फेवरेट है। यह फिल्म 30 साल बाद भी सुपरहिट मानी जाती है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

2. जब तक है जान (2012)

कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ शाहरुख की यह फिल्म यश चोपड़ा ने डायरेक्ट की थी। यह फिल्म भी दिवाली पर रिलीज होकर सुपरहिट रही। इसे भी प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

3. ओम शांति ओम (2007)

दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म थी। फराह खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

4. हैप्पी न्यू ईयर (2014)

शाहरुख, दीपिका, अभिषेक बच्चन और सोनू सूद की यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इस फिल्म को भी फराह खान ने डायरेक्ट किया था। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

5. डॉन (2006)

प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहरुख की यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म भी दिवाली पर रिलीज हुई थी । यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। Read more:- Diwali 2025 OTT releases: इस दीवाली वीकेंड ये धांसू फिल्में देंगी आपको एंटरटेनमेंट का डोज

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button