breaking news

Dharmendra Health Updates:धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी,घर पर जारी रहेगा ट्रीटमेंट

Dharmendra Health Updates: अब उनकी हालत में सुधार देखने को मिला है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। परिवार ने अब घर पर ही इलाज करवाने का फैसला किया है।

Dharmendra Health Updates: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपनी तबीयत को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस समय उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक अब उनकी हालत में सुधार देखने को मिला है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। परिवार ने अब घर पर ही इलाज करवाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि देओल परिवार धर्मेंद्र जी को डिस्चार्ज करवाकर घर लेकर पहुंच गया है।
View this post on Instagram

A post shared by HNN 24×7 (@hnn24x7)

ब्रीच कैंडी अस्पताल की डॉक्टर ने बताया कि धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। उन्होंने मीडिया और आम जनता से विनम्र अनुरोध किया है कि परिवार की निजता का सम्मान करें और धर्मेंद्र जी के निरंतर अच्छे स्वास्थ्य, सुख और लंबी आयु के लिए कामना करें, क्योंकि वे अपने सभी प्रशंसकों से बहुत प्यार करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ईशा देओल, हेमा मालिनी और बॉबी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अस्पताल से लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे कुछ परेशान और नाराज़ नज़र आ रहे हैं, और इसी कारण उनका गुस्सा पपराज़ी पर फूट पड़ा। जब पपराज़ी ने ईशा देओल की कार रोककर सवाल पूछने की कोशिश की, तो उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया से रास्ता छोड़ने का अनुरोध किया और कहा – ‘ये क्या है?’ वहीं, वीडियो में बॉबी देओल आंसू छिपाते हुए नजर आए। इसके अलावा, अमिताभ बच्चन ने 11 नवंबर की तड़के रात 3:38 बजे ट्वीट किया – ‘T 5561’। इसे देखकर फैंस सोच में पड़ गए और इसे धर्मेंद्र से जोड़ने लगे। वहीं 12 नवंबर को भी उन्होंने ठीक उसी समय एक और ट्वीट किया – ‘T 5562’। इन पोस्ट्स को देखकर फैंस ने तरह-तरह के कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा – ‘धरम जी जल्द ठीक हो जाएं। नासे रोग हरे सब पीड़ा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा – ‘सर, वीरू के लिए दुआ कर रहे हैं।’ कुछ फैंस ने अमिताभ जी की सेहत को लेकर भी चिंता जताई और लिखा – ‘सर, 3 बजे उठना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।’ read more:-Dharmendra Health Updates: धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उड़ी अफवाह, बेटी ने दी सफाई, पापा बिल्कुल स्थिर हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button