breaking news
Dharmendra Death News: नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में हुआ निधन
Dharmendra Death News: हीमैन धर्मेंद्र की हालत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। साथ ही उनके घर के बाहर एम्बुलेंस नजर आई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि उनका निधन हो गया है।
Dharmendra Death News: बॉलीवुड में हीमैन धर्मेंद्र की तबियत लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी और उन्हें कुछ दिनों के लिए कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं हालत में सुधार मिलने पर उनका घर से इलाज चल रहा था। लेकिन आज फिर से उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। साथ ही उनके घर के बाहर एम्बुलेंस नजर आई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि उनका निधन हो गया है।
इसके अलावा उन्हें अंतिम विदाई देने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स भी पहुंचे, जिसमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, सलीम खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, अभिषेक बच्चन, मीका सिंह जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है। वहीं बड़े नेता भी उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जिसमें पीएम मोदी, सीएम योगी और द्रौपदी मुर्मू का नाम शामिल है। और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना दुःख जता रहे हैं।View this post on Instagram
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को आएगी। आज उनका फिल्म पोस्टर भी रिलीज हुआ है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र अगले महीने 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे और उनकी तबियत में सुधार देखते हुए उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की पूरी तैयारी चल रही थी। वहीं जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे, तब उनकी गलत मौत की खबर फैल गई थी, जिसे देखकर पूरा देओल परिवार बहुत गुस्से में था। Read more:- Dharmendra Health Updates:धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी,घर पर जारी रहेगा ट्रीटमेंटView this post on Instagram



