
बदायूं में सुबह से हो रही बारिश के कारण दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ढ़िलवारी में होने वाली उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की जनसभा निरस्त कर दी गई है जहां हैलीपैट बनाया गया था वहां पानी भर गया है बदायूं, बिल्सी और बसौली में होने वाली जनसभाओं को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दातागंज में होने वाली डिप्टी सीएम की जनसभा निरस्त कर दी गई है अन्य जनसभाओं को लेकर अभी मौसम का रुख देखा जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आज बदायूं में चार विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क करना था अब दातागंज की सभा निरस्त होने के बाद अन्य में भी संकट के बादल छाए हैं मौर्य की 11 बजे दातागंज के पंडित दीनदयाल उपाध्यय इंटर कॉलेज ढ़िलवारी में सभा होनी थी। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करना था। लेकिन अब खराब मौसम के चलते उनका दौरा रद हो गया है।
यह भी पढ़ें- आम बजट में कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं