उत्तराखंड
आम जनता के उचित उपयोग के लिए खाली संपत्तियों को किराए पर दे विभाग: खुराना
डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियां की बैठक ली

वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपनी परिसंपत्तियों का डाटा उत्तराखंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड करते हुए मोबाइल एप के माध्यम से इसका (पॉलीगॉन) बाउंड्री सृजन कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों में बाउंड्री सृजन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है वहां से कुशल कार्मिकों को दूसरे विभाग में लगाया जाए। ताकि जिला स्तर पर जल्द से जल्द अन्य विभागों में भी संपत्तियों का वाउंड्री सृजन कार्य पूर्ण हो सके और भविष्य में सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण को रोका जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने स्तर पर इसके लिए विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय करें। ताकि भूमि पर अवैध कब्जा होने पर जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सके। जिला पंचायत, विद्युत और मत्स्य विभाग के अधिकारी का बैठक में न आने पर जिलाधिकारी ने तीनों अधिकारियों का स्पष्टीकरण भी तलब किया। इस दौरान बताया गया कि है जनपद में 30 विभागों द्वारा बाउंड्री सृजन कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि 18 विभागों में इसका कार्य प्रगति पर है।
बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, सीओ पुलिस अमित कुमार, पीडी आनंद सिंह, एसीएमओ डॉ बीपी सिंह, सीईओ कुलदीप गैरोला, डीएसटीओ विनय जोशी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



