होमउत्तराखंडराजनीति

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे जसपुर विधानसभा

दिल्ली तर्ज पर उत्तराखंड का विकास

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आज जसपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंच रखे है। मनीष सिसोदिया ने होली चौक जसपुर विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर यूनुस चौधरी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा व कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा व कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों पार्टियों ने उत्तराखंड वासियों को बारी- बारी से लूटने का कार्य किया है। उत्तराखंड को 21 वर्षों बाद भी कोई विकास नहीं मिला, जसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी दोनों ने बारी- बारी शासन करके अपना विकास किया, जब चुनाव आते हैं तो विकास की बात करते हैं, लेकिन 5 साल बस अपनी मौज मस्ती करते आए है। 5 साल में जनता की किसी भी समस्या की परवाह नहीं की, अब उत्तराखंड वासियों में आम आदमी पार्टी की सरकार आने से खुशी की लहर है, और इस बार उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो दिल्ली की तरह विकास होगा। यह भी पढ़ें- आम बजट में कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं

प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता

मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी जब तक बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलता तब तक ₹1000 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता सरकार द्वारा दिया जाएगा। जसपुर की भीड़ को देख मनीष सिसोदिया ने कहा कि जसपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी का परचम जरुर फहरेगा। सिमरन बिंजोला   

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button