breaking news
Delhi Blast से पहले उमर नबी का वीडियो आया सामने, बॉम्बिंग को बताया जायज़
मोहम्मद उमर नबी का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अंग्रेजी में बात करते हुए सुसाइड बॉम्बिंग को सही ठहराने की कोशिश करता दिख रहा है।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। अब इस केस में शामिल मोहम्मद उमर नबी का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अंग्रेजी में बात करते हुए सुसाइड बॉम्बिंग को सही ठहराने की कोशिश करता दिख रहा है।
वीडियो में साफ दिखता है कि उमर यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि इस्लाम में खुदकुशी हराम है, लेकिन बॉम्बिंग करना जायज है। आगे वह कहता है कि आत्मघाती हमले की सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब कोई व्यक्ति मान लेता है कि वह एक तय समय और जगह पर मरेगा, तो वह खतरनाक मानसिक स्थिति में चला जाता है। उसको लगता है कि मौत ही उसकी मंज़िल है।
इसके बाद वह कहता है कि ऐसी सोच किसी भी लोकतांत्रिक या इंसानी समाज में स्वीकार नहीं की जा सकती, क्योंकि यह जीवन, समाज और कानून के बुनियादी नियमों के खिलाफ है।
वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, इसलिए उसके आगे के विचार सामने नहीं आ सके। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह वीडियो उमर की मानसिकता और उसकी सोच को समझने में मदद कर सकता है।



