दिल्ली

Delhi Air Pollution : दिल्ली में कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से, यात्रियों को हुई परेशानी

Delhi Air Pollution : दिल्ली का आज औसत AQI 349 है, जो ‘बहुत खराब’ स्थिति दर्शाता है। दिल्ली-NCR में स्मॉग की चादर फैली हुई है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का AQI 350 रहा और आसपास भी घना धुंध देखा गया।

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा लगातार खराब बनी हुई है। इस जहरीली हवा के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है। कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पार कर चुका है। बढ़ते कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी लेट हो गई हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आज न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी बढ़ने के साथ हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप रह सकती है। गुरुवार को दिल्ली का AQI 400 के पार चला गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है। सबसे ज्यादा प्रभावित वजीरपुर रहा, जहां AQI 406 दर्ज हुआ। अन्य प्रभावित इलाके:
  • रोहिणी-400
  • विवेक विहार-400
  • बावना-405
  • आनंद विहार-390
  • नेहरू नगर (लाजपत नगर)- 395
दिल्ली का आज औसत AQI 349 है, जो ‘बहुत खराब’ स्थिति दर्शाता है। दिल्ली-NCR में स्मॉग की चादर फैली हुई है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का AQI 350 रहा और आसपास भी घना धुंध देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज (गुरुवार, 27 नवंबर) दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11–13°C और अधिकतम 25–27°C तक रहने की संभावना है। सुबह हल्का कोहरा देखा गया। तापमान गिरने के साथ ही हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।

कई ट्रेनों में भी हुई देरी

पूर्व दिशा की कई ट्रेनें कोहरे और ट्रैक पर चल रहे रखरखाव कार्य के कारण देर से चल रही हैं।
  • आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल (05284) सुबह 7 बजे चलनी थी, लेकिन 8 घंटे लेट होकर दोपहर 3 बजे चलेगी।
  • आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (05580) सुबह 5:15 बजे चलनी थी, लेकिन 13 घंटे से ज्यादा देरी से शाम 6:30 बजे चलेगी।
  • नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस (02570) 10 घंटे देरी से रात 10:20 बजे रवाना होगी।
  • नई दिल्ली-हसनपुर रोड स्पेशल (04098) 14 घंटे लेट होकर 27 नवंबर की रात 11:35 बजे चलेगी।
Read more:- Delhi Air Pollution: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब 50% स्‍टाफ करेंगे घर से काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button