HNN Shortsउत्तराखंडबारिशमौसम
देहरादून : भारी बारिश के कारण नदी में समा गई डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग

उत्तराखंड में 16 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, यूएसनगर और चंपावत जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में भारी बारिश के बाद घरों में पानी भर गया है। बहाव इतना तेज था कि उसके बीच से लोगों का निकल पाना मुश्किल था जिसके बाद मौके पर पहुंची। SDRF की टीम ने लोगों को घरों से रेस्क्यू करके बाहर निकाला।



