HNN Shortsउत्तराखंडबड़ी खबरहोम

डाट काली से मोहंड के बीच दूर होगी दशकों पुरानी परेशानी

देहरादून के डाट काली से मोहंड तक लोगों को लंबे समय से नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश वन सीमा के कारण इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं हैं। नेटवर्क न होने के कारण लोगों को समस्या आ रही है। वहीं वन क्षेत्र के कारण मोबाइल कंपनियां सेवा नहीं दे पा रही हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी लंबे समय से डाटकाली से मोहंड के बीच नेटवर्क विहीन क्षेत्र में संचार व्यवस्था सुचारू करने हेतु प्रयासरत हैं।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने आखिरकार इस समस्या के समाधान को ओर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी के साथ यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस क्षेत्र में जल्द ही मोबाइल नेटवर्क आ सकता है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने समाधान हेतु बीते दिन एक निर्णायक समीक्षा बैठक की। इसमें उत्तराखंड वन विभाग, भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड, जिओ सहित कई प्राइवेट मोबाइल ऑपरेटर्स कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे। इस संबंध में सांसद बलूनी ने सभी पक्षों के साथ चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े- सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अनिल बलूनी ने कहा कि बैठक में डाटकाली से मोहंड तक नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या पर अधिकारियों से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मीटिंग बेहद सकारात्मक रही और जल्द ही इस क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या दूर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के वन विभाग द्वारा इस दिशा में सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है।

साथ ही संचार कंपनियां भी इस क्षेत्र में नेटवर्क प्रदान करने की दिशा मे आगे बढ़ेंगी। इस बैठक में उत्तराखंड जिओ नेटवर्क के हेड विशाल अग्रवाल सहित अन्य मोबाइल ऑपरेटर कंपनी के प्रतिनिधि, उत्तराखंड वन विभाग के एडिशनल पीसीसीएफ कपिल जोशी जी एवं उनके सहयोगी अधिकारी भारत संचार निगम लिमिटेड के चीफ जनरल मैनेजर पीसी जैन भी मौजूद रहे।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button