
देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यूपी के मेरठ में भी कोविड-19 के मामलें में इजाफा होता जा रहा है बीते दिन भी मेरठ के मेडिकल कॉलेज में 3 डॉक्टरों सहित 37 मरीज कोविड महामारी से संक्रमित पाए गए हैं।
मेरठ में फॉरेन कंट्री से आए 8 लोगों सहित 2402 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट किया गया था। इस टेस्ट में 37 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं जिनमें से मेडिकल कॉलेज के 1 प्रोफेसर डॉक्टर व 2 रेजिडेंट डॉक्टर भी सम्मिलित हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल ने इन्हें 1 हफ्ते तक पेशेंट न देखने के निर्देश देकर होम क्वारंटाइन कर दिया है। इन 3 के अतिरिक्त श्रीलंका से सरधना आए 1 युवक में कोरोन की पुष्टी की गई है।
जानकारी के अनुसार इन संक्रमित लोगों में 22 पुरूष व 15 स्त्रीयां है साथ यह लोग तहसील, रोहटा, कंकरखेड़ा, ब्रह्मपुरी, दौराला, लल्लापुरा, रजपुरा, जानी, शकूरनगर, रजबन, इस्लमाबाद, पल्हेडा व मकबरा डिग्गी के निवासी हैं। इन लोगों के कॉन्टैक्ट में आए लोगों का भी टेस्ट किया जा रहा साथ ही 37 नए संक्रमितों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे जाने हैं।
यह भी पढे़ं- उत्तराखंड पू्र्व सीएम रावत ने दिया भाजपा भगाओ राज्य बचाओ का नारा