HNN Shortsक्राइमराष्ट्रीयहोम
प्रेम प्रसंग के चलते रचा पत्नी कि हत्या का षड्यंत्र
पुलिस को नवीन के बयानों पर संदेह था

बात दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित शेख सराय कि है जहां महिला के चाकू गोदकर हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है, उसके पति ने ही किसी को पैसे देकर हत्या करवाई थी। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बेनिता मेरी जैकर ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार शाम को शेख सराय के एक अस्पताल से महिला की हत्या की खबर मिली थी, पुलिस के वहां पहुंचने पर मृतका रीना का पति नवीन कुमार गुलइया मिला।
नवीन का कहना था कि उसका केबल का करोबार है, उसके परिवार में पत्नी रीना व 10 साल का बेटा है। वारदात के समय दोपहर करीब 2:30 बजे वह डिफेंस कालोनी में बेटे को डॉक्टर के पास ले गया था, उसके बाद वह बेटे के साथ शौपिंग कर उसे कटिंग कराने के लिए सैलून पर छोड़कर अपने कर्मचारी नरहरि उर्फ हरि को बेटे को घर छोड़ने का कह कर अपने दफ्तर कालकाजी आ गया। शाम को 4:45 बजे हरि जब बेटे को घर आया तो उसने घर पर रीना कि खून से लथपथ लाश देखी। नवीन जल्दी से घर पहुंचा और पत्नी को अस्पताल ले आया, वहां उसे मृत घोषत कर दिया।
इस हत्या के मामले को दर्ज कर पुलिस को छानबीन के दौरान नवीन बयानों पर संदेह हुआ, उनके सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि रीना के घर से तीन लड़के निकलकर बाइक पर सवार होकर पंपोश एंक्लेव, कालकाजी जाते नज़र आए। नवीन कि सीडीआर रिपोर्ट में एक नंबर पर लगातार बातचीत का पता चला, जांच के अनुसार वह नंबर भारती नामक युवती का है जो गोंविदपुरी कि निवासी है। पुलिस हिरासत में गुलइया के मोबइल जांच में व्हट्सएप पर राहुल नामक युवक से बातचीत का पता चला जो ट्रांसिट कैंप, गोविंदपुरी का रहने वाला था।



