उत्तराखंड

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसी करेंगेे रक्तदान

गोष्ठी का भी होगा आयोजन

देहरादून।  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 21 मई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर प्रदेशभर में जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर मुख्यालयों पर स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाते हुए रक्तदान शिविर, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण एवं स्व राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, युवाओं के लिए उनकी दृष्टि, पंचायतीराज की मजबूती, संविधान के 73वें एवं 74वें संशोधन एवं सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में क्रान्ति के लिए किये गये राजीव गांधी के प्रयास विषय पर गोष्ठी का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का जो सपना देखा था वह साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज से जुड़ी संस्थाओं की मजबूती के लिए स्व0 राजीव गांधी ने देश में पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त किया।  जिससे सत्ता के विकेंद्रीकरण और पंचायती राज व्यवस्था को सबलता मिली तथा पंचायत स्तर तक लोकतंत्र पहुंचा। उनके कार्यकाल में पंचायतीराज व्यवस्था का पूरा प्रस्ताव तैयार हुआ जिसे 1992 में 73वें और 74वें संविधान संशोधन के जरिए लागू किया गया। स्व राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में कांग्रेस सरकार की ओर से तैयार 64 वें संविधान संशोधन विधेयक के आधार पर 73वां संविधान संशोधन विधेयक पारित कराया. 24 अप्रैल 1993 से पूरे देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई. जिससे सभी राज्यों को पंचायतों के चुनाव कराने को मजबूर होना पड़ा. पंचायतीराज व्यवस्था का मकसद सत्ता का विकेंद्रीकरण रहा।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button