HNN Shortsउत्तराखंडराजनीति
कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में इस जीत ने संजीवनी का काम किया

पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आने वाले लोकसभा और नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास किया है और कांग्रेस पार्टी ने महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाकर भाजपा सरकार की नींव हिला दी है।
इस अवसर पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र ने कहा कि कर्नाटक की जीत का श्रेय राहुल गांधी को जाता है जिन्होने भारत जोड़ो यात्रा के बाद लोगों में कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास जताया और निश्चित तौर पर 2024 में कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में भी यही प्रदर्शन दोहरायेगी।



