उत्तराखंड
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान शुरु
DEHRADUN : वोट चोरी के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करना है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हाल के चुनावों में कई जगहों पर वोटर लिस्ट में हेर- फेर और मताधिकार के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आई हैं।




