HNN Shortsउत्तरप्रदेशबड़ी खबरराजनीतिहोम
सीएम योगी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ रामायण विवि की करेंगे स्थापना

उत्तरप्रदेश के अयोध्या में श्री राम की नगरी अयोध्या में बन रहा रामलला का भव्य राम मंदिर के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का अयोध्या के विकास के लिए विशोष फोकस है। रामलला के भव्य मंदिर की स्थापना के साथ अब अयोध्या में विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ ही यहां पर रामायण विश्वविद्यालय भी बनेगा।
इतना ही नहीं अयोध्या की सुरक्षा के प्रति भी सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार बहुत सतर्क है जिसके चलते अयोध्या में विशेष सुरक्षा बल की उठी वाहिनी की स्थापना भी की जाएगी। आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अयोध्या में 21 एकड़ भूमि का चयन भी किया कहां बनना है रामायण विश्वविद्यालय वह जगह भी चिह्न्ति की गई है।
यह भी पढ़े- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आज लोगों को मिली राहत



