होमराजनीतिराष्ट्रीय

CM केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों को दिया 12 हजार नए स्मार्ट क्लासरूम का तोहफा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के 240 स्कूलों में बने 12 हजार 430 नए क्लास का उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति हो रही है. उन्होंने कहा कि देश 75 वर्ष खो चुका है. अगर कोई भी सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करना चाहती है तो हम दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को उन्हें कुछ दिनों के लिए लोन पर दे देंगे. हमारा मकसद चुनाव लड़ना नहीं हमारा मकसद देश को आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी भ्रष्टाचारी मिलकर मुझे आतंकवादी बोल रहे हैं. वह जिसे आतंकवादी कहते हैं उसने आज 12 हजार 430 स्मार्ट क्लासरूम देश को समर्पित किया है। यह भी पढ़ें-पीलीभीत में फाइनेंस कंपनी ने लोगों को लगाया लाखों का चूना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सात साल में दिल्ली सरकार ने 20 हजार नए क्लासरूम बनाए हैं. देश की केंद्र और राज्य सरकार को मिले तो किसी ने भी 20 हजार नए क्लासरूम नहीं बनाए हैं. बाबासाहेब आंबेडकर का सपना था कि हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले, चाहे वह गरीब या अमीर का बच्चा ही क्यों न हो. लेकिन दुर्भाग्यवश आजादी के 75 वर्ष बीत गए बाबा साहब का यह सपना पूरा नहीं हुआ है. मुझे यह खुशी है कि आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के बाद बाबा साहब का यह सपना कम से कम दिल्ली में पूरा होना शुरू हो गया है      

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button