
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हो गया है पहाड़ं से लेकर मैदान तक वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है कई बूथों पर कोविड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मतदान कर्मी पीपीई किट पहन कर मतदान करा रहे हैं। वोटरों का हाथ सेनेटाइज करने के साथ थर्मल स्कैनिंग भी की जा रही है। शारीरिक दूरी का भी खयाल रखा जा रहा है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां विशना देवी और पत्नी गीता धामी के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के आदर्श विद्यालय नगरा तराई बूथ पर मतदान किया।
यह भी पढे़ं-लालकुआं पहुंचे राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, बिंदुखत्ता में की नुक्कड़ सभाएं