उत्तराखंड
वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया हवाई निरीक्षण
कल्याणिका डोल आश्रम वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वनाग्नि जैसी स्थितियों से निपटने तथा ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए फायर लाइन बनाए जाने पर कार्य किया जा रहा है तथा पूरे साल का प्लान तैयार किया जा रहा है। वनाग्नि की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस प्लान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कल्याणिका डोल आश्रम के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।



