उत्तराखंडHNN Shortsराष्ट्रीयसामाजिक
प्रदेश के नागरिक अपने क्षेत्र में ही कर सकेंगे झांकी का दीदार, मुख्यमंत्री धामी ने किया फलैग ऑफ
Citizens of the state will be able to see the tableau in their area only, Chief Minister Dhami did the flag off

आपको बता दें कि आज से 18 मई 2023 तक देवभूमि के ब्लॉक मुख्यालयों एवं मुख्य शहरों में मानसखण्ड झांकी का प्रदर्शन आम लोगों के सामने किया जायेगा। सीएम धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड स्थापना के 22 वर्ष के इतिहास में पहली बार उत्तराखण्ड राज्य की झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक परेड के अवसर पर पहला स्थान प्राप्त होना सभी उत्तराखण्डवासियों की एक बड़ी उपलब्धि है।
मानसखण्ड झांकी में जागेश्वर मंदिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण आर्ट, योग तथा वनों का समावेश किया गया था। इस उपलब्धि से उत्तराखण्ड की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहर, कला एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हुआ। 05 अप्रैल से 18 मई तक प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों एवं मुख्य शहरों में झांकी का प्रदर्शन जनमानस के सम्मुख किया जाएगा। समस्त जनपद मुख्यालयों पर जिलाधिकारी के सहयोग से स्थानीय विधायक की उपस्थिति में झांकी से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मानसखण्ड झांकी में राज्य के प्रमुख धाम जागेश्वर धाम, उत्तराखण्ड की संस्कृति, कला को दर्शाया गया है। मानसखण्ड झांकी उत्तराखण्ड के सभी ब्लॉक मुख्यालयों व मुख्य शहरों में भ्रमण पर रहेगी। इससे राज्य के सभी जगहों के लोग विशेषकर बच्चे इस झांकी से अवगत हो पाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार द्वारा मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों के पुर्नउद्धार के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।



