Astrology News

Choti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली से पहले बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

Choti Diwali Horoscope 2025: 19 अक्टूबर 2025 को छोटी दिवाली का त्योहार है। इस दिन एक खास ज्योतिषीय घटना भी होगी। दोपहर 12:57 बजे गुरु ग्रह (बृहस्पति) अपनी राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

Choti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, दिवाली से एक दिन पहले मनाई जाती है। यह कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ती है। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस साल यानी 19 अक्टूबर 2025 को छोटी दिवाली का त्योहार है। इस दिन एक खास ज्योतिषीय घटना भी होगी। दोपहर 12:57 बजे गुरु ग्रह (बृहस्पति) अपनी राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में गुरु का गोचर बड़े बदलाव लाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों के लिए करियर और व्यापार में अच्छा समय शुरू होगा। यह समय उनके लिए “गोल्डन टाइम” साबित हो सकता है।

1. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत शुभ है। गुरु का कर्क राशि में प्रवेश नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर लाएगा। नौकरीपेशा मिथुन राशि वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम में प्रगति होगी। विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है. व्यापार में निवेश और नए समझौतों से फायदा होगा। इस समय आप नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें, क्योंकि यह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। शिक्षा में भी मिथुन राशि के छात्र सफलता हासिल करेंगे।

2. कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से अच्छा रहेगा। गुरु का गोचर करियर और आर्थिक मामले में नई राह खोलेगा। नौकरी में प्रमोशन या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार और निवेश के लिए यह समय उपयुक्त है। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने का सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। छात्रों के लिए यह समय पढ़ाई में अच्छे परिणाम देने वाला है।

3. मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय भी लाभकारी है। करियर में नए अवसर मिलेंगे और काम में सफलता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों कोअच्छे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। व्यापार में निवेश और विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। लंबे समय से सोची योजना इस समय सफल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य में फायदे के रास्ते खुलेंगे। Read more:- Diwali Chhath Special Train: दीपावली और छठ पर चलेगी नई दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस  

Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। निर्णय लेने से पहले सलाह जरूर लें।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button