breaking news
औरंगाबाद रेलवे स्टेशन को मिला नया नाम, अब कहलाएगा Chhatrapati Sambhajinagar Railway Station
Chhatrapati Sambhajinagar Railway Station: महाराष्ट्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया है।
Chhatrapati Sambhajinagar Railway Station : महाराष्ट्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। इस नाम परिवर्तन के साथ ही स्टेशन के साइनबोर्ड और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों को भी अपडेट किया जा रहा है।
अब तक, यह रेलवे स्टेशन मुग़ल सम्राट औरंगजेब के नाम पर था, लेकिन अब इसे मराठा साम्राज्य के वीर शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के सम्मान में नया नाम दिया गया है। इस कदम की पहल पहले महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार ने की थी।




