राष्ट्रीय
नहाए- खाए के साथ शुरु हुआ लोक आस्था का महान पर्व छठ
Chhath puja : लोक आस्था का महान पर्व छठ आज से विधिवत रूप से नहाए-खाए के साथ शुरु हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत आज भक्तजन शुद्धता और पवित्रता के साथ कर रहे हैं।

निराहार रहकर सूर्यास्त और सूर्योदय के समय अर्घ्य देकर की जाएगी पूजा
कल यानी दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान होगा, जिसमें व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद दो दिन तक निराहार रहकर सूर्यास्त और सूर्योदय के समय अर्घ्य देकर पूजा की जाएगी। छठ पर्व का विशेष उत्साह बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड सहित पूरे देश में देखने को मिल रहा है। घाटों की सफाई और सजावट का कार्य पूरा हो चुका है, तो वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष इंतजाम भी किया हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि परिवारिक एकता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश भी देता है।सिमरन बिंजोला



