छठ पूजात्यौहारदिवाली पर्व
Chhath Puja 2025: छठ पूजा से पहले बढ़ती महंगाई ने कारीगरों की मुश्किलें बढ़ाईं
Chhath Puja 2025: बांस और मिट्टी से सामान बनाने वाले कारीगरों की हालत बिगड़ती जा रही है... ये वही लोग हैं, जिनके बनाए सामानों के बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है...
Chhath Puja 2025: छठ का त्योहार इस महीने के अंत में है। इससे पहले पूरे बिहार में त्योहार की गर्मजोशी है। छठ में बांस से बुने सूप, मिट्टी के दीए और दूसरे बर्तनों की काफी मांग होती है। ये पूजा के लिए जरूरी हैं। लेकिन अब इन सामानों को बनाने वाले कारीगरों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। मुजफ्फरपुर में बांस से सूप और त्योहार के दूसरे सामान बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि इस काम में उन्हें ना के बराबर मुनाफा हो रहा है। उनका कहना है कि कच्चे माल, खासकर बांस की बढ़ती कीमतों से वे परेशान हैं।




