मनोरंजन

Celebs First Karva Chauth 2025: इस साल ये 7 कपल जोड़ी करेंगी फर्स्ट करवा चौथ सेलिब्रेट

Celebs First Karva Chauth 2025: इस साल कई सेलिब्रिटी जोड़े पहली बार करवा चौथ मना रहे हैं। आइए जानते हैं उन जोड़ियों के नाम...

Celebs First Karva Chauth 2025: करवा चौथ 2025 इस साल 10 अक्टूबर यानि कल मनाया जाएगा। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी पर सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्र उदय तक निर्जला व्रत रखेंगी और पति की लंबी उम्र व परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करेंगी। इस साल कई सेलिब्रिटी जोड़े पहली बार करवा चौथ मना रहे हैं। आइए जानते हैं उन जोड़ियों के नाम:

1. सारा खान और कृष पाठक

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सारा खान और कृष पाठक का है, जिन्होंने 6 अक्टूबर 2025 को कोर्ट मैरिज की है। अब कपल 5 दिसंबर को ग्रैंड ट्रेडिशनल वेडिंग करने वाले हैं। बता दें कि कृष पाठक एक वेटरन एक्टर हैं। Read more:- Sara Khan Wedding: फैंस के लिए खुशखबरी! सारा खान ने कृष पाठक संग की कोर्ट मैरिज

2. हिना खान और रॉकी जैसवाल

दूसरे नंबर पर हैं हिना खान और रॉकी जैसवाल। उन्होंने 4 जून 2025 को एक-दूसरे के साथ रिश्ता जोड़ा और मुंबई में निजी समारोह में शादी की थी।

3. अरमान मलिक और आशना श्रॉफ

तीसरे नंबर पर हैं अरमान मलिक और आशना श्रॉफ। यह जोड़ी 2 जनवरी 2025 को नए बंधन में बंधी थी। बता दें कि यह कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। अरमान एक मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर हैं, जबकि आशना श्रॉफ एक ब्यूटी ब्लॉगर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।

4. अविका गौर और मिलिंद चंदवानी

चौथे नंबर पर हैं अविका गौर और मिलिंद चंदवानी। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी कलर्स टीवी के सेट ‘पति पत्नी और पंगा’ पर की थी और अब अविका गौर अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

5. झील मेहता और आदित्य दुबे

पाँचवें नंबर पर हैं झील मेहता और आदित्य दुबे। यह कपल जोड़ी ने 2024 में शानदार शादी की थी। झील मेहता ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू के किरदार के लिए पहचानी जाती हैं।

6. प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल

छठे नंबर पर हैं ‘मिसमैच’ से फेमस हुई एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल। प्राजक्ता ने साल 2025 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल के साथ शादी की। यह कपल मुंबई में अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेगा।

7. दर्शन रावल और धरल सुरेलिया

फेमस सिंगर दर्शन रावल भी अपनी पत्नी धरल सुरेलिया के साथ पहला करवा चौथ मनाएंगे। उनकी शादी 18 जनवरी 2025 को हुई थी। बता दें कि करवा चौथ प्रेम और त्याग का प्रतीक है, जिसमें महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कामना करती हैं। इस साल सेलेब्स की पहली करवा चौथ सोशल मीडिया पर चर्चा में है। Read more:- देशभर में कल मनाया जाएगा करवाचौथ, जानिए करवाचौथ व्रत का महत्व

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button