HNN Shortsराजनीतिहोम
कृषि कानून वापस लेने पर कैप्टन अमरिंदर ने कहा शुक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह देश के नाम संबोधन मे एलान करने के बाद केंद्र सरकार तीनो कृषि कानूनो को वापस लिया इस पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिहं ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया वही दिल्ली के मुख्यमत्रीं अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी खुशी जताई उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा की गुरु नानक जंयती के पवित्र अवसर पर पंजाब की मांगो को मानने और कृषि कानूनो को निरस्त करने के लिए पी.एम का धन्यवाद।
यह भी पढ़ें-मायावती ने किसानों की मेहनत की तारीफ
दिल्ली के मुख्यमत्रीं ने ट्वीट किया आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी खुशखबरी मिली आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी की किस तरह इस देश के किसानों ने जान की बाजी लगाकर किसानो को बचाया था।
पी.एम ने इस मौके देशवासियो से माफी भी मांगी उन्होने कहा साथियो मैं देशवासियों से क्षमा मांगते हुए सच्चे मन से और पवित्र हदय से कहना चाहता हुं की शायद हमारी तपस्या में ही कोई कमी रह गइ होगी।
हम किसानों को नही समझा पाए इसलिए कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला लिया गया प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों की वापसी का एलान करते हुए आंदोलनरत किसानों से अपने-अपने घर जाने को कहा। मैं आज अपने सभी आंदोलन किसान साथियों से आग्रह कर रहा हुँ की गुरुपर्व के पवित्र दिन आप अपने-अपने घऱ लौटें अपने खेतो मे लौटें अपने परिवार लौटें।



