HNN Shortsउत्तराखंडराजनीति
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के तहत व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से मुलाकात

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से मोदी सरकार के सफलतम नौ वर्षों की पूर्ण होने पर उनका फीडबैक लिया। जिसपर उपस्थित सभी व्यापारियों एवं विशिष्ट जनों ने मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जमकर सराहना की ओर अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछले 9 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में देश में विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की वजह से वैश्विक स्तर पर भारत को एक नई पहचान मिली है। उनको विदेशों में जो सम्मान मिल रहा है, वह हर भारतवासी का सम्मान है। समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मण्डल महामंत्री प्रभा शाह, जितेंद्र रावत, बूथ अध्यक्ष विशाल कुल्हान, मोहित अग्रवाल, मनजीत रावत, दीपक अरोड़ा सहित कई लोग उपस्थित रहे।



