
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होने वाले है वहीं लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्य निर्वाचन चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव को लेकर निर्णय लिया है कि चुनाव प्रचार- प्रसार के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों द्वारा किसी प्रकार की रैली नहीं की जाएगी साथ ही वर्चुअल माध्यम से चुनाव प्रचार करने को लेकर मंजूरी दी गई है।
कोरोना के चलते अब बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार करने का तरीका बदल दिया है। राज्य में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है, जिसे देख अब लगता है कि चुनावी रैलियां व जनसभा करना संभव नहीं है, इसे देख बीजेपी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए डिजिटल माध्यम से प्रचार- प्रसार करने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें- कोरोना के संक्रमण को लेकर आज सीएम अरविंद करेंगे प्रेस वार्ता