
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह बीते दिन मुरादाबाद पहुंचे यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कर्नाटक में चल रहे हिजाब को लेकर हो रहे विवाद पर कहा कि यह सब कांग्रेस और पीएफआइ की देन है क्योंकि वहां भाजपा सरकार है इसलिए इस तरह का मामला उठाया जा रहा है।
भाजपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फेंस में अरुण सिहं ने कहा कि 2017 पहले से जब प्रदेश मे दंगे होते थे तो बाहर से निवेश करने वाले भी इस प्रदेश करने से डरते थे मुरादाबाद में पीतल का करोबार यहां का एक्सपोर्ट बढ़ रहा है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र में की गई घोषणाओ की जानकारी दी उन्होंने बताया कि वह कर्नाटक के प्रभारी के रुप मे कार्य कर रहे हैं कर्नाटक में जो हिजाब बुर्का को लेकर चल रहा है उसके पीछे कांग्रेस और पीएफआइ का हाथ है।
यह भी पढ़ें-ऋषिकेश विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क