breaking news
Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में हुई टक्कर, रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान
Bilaspur Train Accident: बिलासपुर स्टेशन में टक्कर इतनी भीषण थी कि मेमू ट्रेन का पहला डिब्बा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अन्य डिब्बों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और रेलवे की टीमों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
Bilaspur Train Accident: बिलासपुर स्टेशन के समीप मंगलवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में मालगाड़ी और गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन की टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं। हादसा शाम लगभग चार बजे गतोरा स्टेशन के पास हुआ, जब मेमू ट्रेन मालगाड़ी से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मेमू ट्रेन का पहला डिब्बा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अन्य डिब्बों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और रेलवे की टीमों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।
रेल प्रशासन ने सभी प्रभावित यात्रियों के लिए चिकित्सा, परिवहन और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया है। घायलों को तत्काल ₹50,000 की अग्रिम अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई है।



